मेवाड़ समाचार
कोटडी कस्बे में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों द्वारा पिछले दिनों शनि महाराज मंदिर कि मुर्तियां तोड़ने के मामले में 27 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।
20 सितंबर को जहाजपुर रोड स्थित शनि महाराज मंदिर में समाजकंटको द्वारा वहां रखी मुर्तियां को तोडकर फैकने का मामला सामने आया। तत्कालीन एएसपी चंचल मिश्रा को इस मामले कि जांच सौंपी गई थी ।
कस्बे के हिंदू संगठनों द्वारा बार बार ज्ञापन प्रदर्शन करने के बाद भी आज तक एक भी अपराधी को नहीं पकड़ा गया जिससे कोटड़ी और आसपास के क्षेत्र में रोष व्याप्त है
नये एएसपी राजेश आर्य ने भी कार्यभार ग्रहण कर लिया है अब लोगों कि सारी अपेक्षाएं नये एएसपी से है देखना है कि नये एएसपी इस गंभीर और जन आस्था से जुडे मुद्दे पर कब क्या कार्रवाई करते है
Author: mewadsamachar
News
