मेवाड़ समाचार
सियासी गलियारों एक बार फिर में हलचल तेज हो गई है, जब सांसद हनुमान बेनीवाल नेआरएलपी और कांग्रेस के संभावित गठबंधन पर बड़ा बयान दिया है।
बेनीवाल ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस अगर दो सीटें देने पर सहमत होती है, तभी यह गठबंधन हो पाएगा। उनका कहना है कि खींवसर और देवली-उनियारा सीटों पर RLP की दावेदारी रहेगी। यदि कांग्रेस से समझौता नहीं होता, तो आरएलपी अकेले झुंझुनू, देवली-उनियारा, खींवसर समेत अन्य सीटों पर चुनावी मैदान में उतरेगी।
इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर गर्म हो गया है कि क्या यह गठबंधन होगा या बेनीवाल अकेले दम पर मोर्चा संभालेंगे?
Author: mewadsamachar
News
