The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » बडलीयास में स्वर्णकार समाज का महाराजा अजमीढ़ जयंती ब्लाक स्तरीय आयोजन

बडलीयास में स्वर्णकार समाज का महाराजा अजमीढ़ जयंती ब्लाक स्तरीय आयोजन

मेवाड़ समाचार

कोटडी कस्बे के निकटवर्ती बडलियास गांव में स्वर्णकार समाज द्वारा महाराजा अजमीढ़ जयंती का तहसील स्तरीय महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि उच्छब लाल बिच्छी कोटड़ी, अध्यक्ष अम्बा लाल गोगड़, व विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह राणावत,कृष्ण गोपाल, तुलसी राम, दिनेश सोनी, कन्हैया लाल बिच्छी थे

इस अवसर पर कोटड़ी, पारोली, नन्दराय, सिंगोली चारभुजा, बरुन्दनी, खटवाड़ा, गेंदलिया,आमा, आकोला आदि गांवों से समाज जन की उपस्थिति रही। महाराजा अजमीढ की शोभायात्रा बड़े बाजार, बस स्टेण्ड, बेगूं रोड़ होती हुई भगवान नृसिंह मन्दिर बड़लियास पहुंची। सन्त शिरोमणी श्वासानन्द जी महाराज का आशीर्वाद सभी को प्राप्त हुआ।

समारोह में नृत्य प्रतियोगिता, मेंहन्दी प्रतियोगिता, लड़्डू भगवान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को पारितोषिक दिया गया। समाज में फैली कुरुतियों पर गहन विचार विमर्श किया गया। कोटडी तहसील के स्वर्णकार समाज के तहसील अध्यक्ष पद पर भंवरलाल लाम्बा (स्वर्णकार) को सर्व सहमति से अध्यक्ष नियुक्त किया। संचालन उदय लाल स्वर्णकार ने किया।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories