The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » भीलवाड़ा में मर्डर – पंचवटी में युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, आरोपित हिरासत में

भीलवाड़ा में मर्डर – पंचवटी में युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, आरोपित हिरासत में

मेवाड़ समाचार

भीलवाड़ा | शहर के पंचवटी इलाके में शनिवार की रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक मामूली विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। नेहरू विहार के रहने वाले एक मासूम युवक को सरेराह मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को दबोच लिया है।

वारदात का खौफनाक मंजर

कोतवाल शिवराज गुर्जर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नेहरू विहार स्थित मक्खन प्लाजा के पीछे रहने वाला रवि उर्फ पीरू (20), पुत्र मुकेश लोट, शनिवार रात किसी काम से सोनी हॉस्पिटल के पास गया था। वहां पहले दिलीप सिंह नामक युवक ने रवि को रोका और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दिलीप ने आपा खो दिया और रवि पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया।

चाकू के वार इतने घातक थे कि रवि वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई: आरोपी डिटेन

वारदात की खबर मिलते ही DSP सिटी सज्जन सिंह और कोतवाल शिवराज गुर्जर मय जाब्ते के जिला अस्पताल पहुँचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए घेराबंदी की और हमले के आरोपी दिलीप सिंह को हिरासत (Detain) में ले लिया। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

हत्या की वजह: महिला या…?

शुरुआती जांच में जो बात सामने आ रही है, वह चौंकाने वाली है। कोतवाल शिवराज गुर्जर ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह घटना किसी महिला को लेकर उपजे विवाद के कारण घटित हुई बताई जा रही है।पुलिस आरोपी से उगलवा रही है कि क्या इस कत्ल के पीछे कोई और भी शामिल था या यह केवल आपसी रंजिश का नतीजा है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। जिसका पोस्टमार्टम रविवार सुबह होगा।पुलिस इलाके में शांति बनाए रखने के लिए स्थिति पर पैनी नजर रखी हुई है।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories