राजस्थान सहकारीता विभाग लंबे समय बाद सहकारी बैंकों में भर्ती निकाल रहा है
सहकारीता राज्य मंत्री गोतम कुमार दक ने बताया कि राज्य में सहकारी बैंकों में बैंकिंग कर्मचारीयों कि भर्ती शीघ्र ही होने जा रही है
सहकारीता मंत्री ने बताया कि राज्य भर में 450 पदो पर भर्ती कि जायेगी जिसमें 20 फीसदी पद व्यवस्थापकों से भरे जायेंगे जिससे जमीनी स्तर पर कार्य करने के अनुभव का लाभ लिया जा सकेगा।
सरकार ने केंद्रीय बैंको में बैंकिंग सहायक के 20 फीसदी पद व्यवस्थापकों से भरने के आदेश जारी कर दिए हैं।
जिला सहकारी बैंकों में 299 पदो पर बैंकिंग सहायक, 92 पदो पर प्रबंधक, 7 पदो पर कंम्पयूटर प्रोग्रामर, कि भर्ती के प्रस्ताव सरकार को प्राप्त हो चुके हैं वहीं राज्य सहकारी बैंक में 46 बैंकिंग सहायक, 7 प्रबंधक, और 5 वरिष्ठ प्रबंधको के पदो पर भर्ती होगी
अन्य बैंकों से जहां पद खाली चल रहे हैं वहां से भी प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं
Author: mewadsamachar
News
