रीट परीक्षा जनवरी के दुसरे पखवाड़े में संभावित
मेवाड समाचार जयपुर, 10 अक्टूबर। शासन सचिव, स्कूल शिक्षा श्री कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में गुरूवार को शिक्षा संकुल में रीट परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित हुई। अध्यापक लेवल-1 एवं लेवल-2 की पात्रता के लिए रीट परीक्षा आयोजन के लिए नोडल एजेंसी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान रहेगा तथा फीस पूर्ववत ही रहेगी।…