।मेवाड़ समाचार
जहाजपुर में कल बैवाण के जुलूस पर पथराव के बाद प्रशासन द्वारा जामा मस्जिद के ताले लगाकर सदर को नोटिस जारी किया गया ।
नोटिस में कहा गया था कि 24 घंटे में मस्जिद से संबंधित दस्तावेज पालिका में पेश करे ।
आज मुस्लिम समाज द्वारा जामा मस्जिद और तकिया मस्जिद के दस्तावेज नगर पालिका मे पेश किए गये
कल हुई पत्थर बाजी कि घटना के बाद जहाजपुर कस्बे में अवैध केबिनों को हटाया गया।
एवं विधायक गोपीचंद मीणा के नेतृत्व में धरना दिया गया जो रात ग्यारह बजे तक आरोपियों कि गिरफ्तारी के बाद समाप्त हो गया लेकिन सभी आरोपीयो कि गिरफ्तारी नहीं होने से आज सुबह से फिर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
Author: mewadsamachar
News