मेवाड़ समाचार
जहाजपुर कस्बे में हुई पत्थर बाजी के बाद माहौल और बिगडता जा रहा है ।
दोपहर को बेवाण निकालने के दोरान मस्जिद के बाहर समुदाय विशेष के लोगों द्वारा पत्थर बरसाए गए। जिससे कुछ लोगों को चोटें भी आई।
जिससे कस्बे का माहौल गरमा गया घटना के बाद विधायक गोपीचंद मीणा ने आरोपियों कि गिरफ्तारी कि मांग करते हुए धरने पर बैठ गए।
विधायक गोपीचंद मीणा ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि मस्जिद का रिकॉर्ड जांचा जा रहा है अगर अवैध निर्माण पाया जाता है तो कार्यवाही करेंगे।
अंजुमन सदर रफीक चौहान के अनुसार मस्जिद में नमाजियों को नहीं जाने दे रहे हैं और पुलिस ने मस्जिद के ताला लगा दिया है पत्थर बाजी करने वाले कुछ लोगों को पुछताछ के लिए ले भी गए हैं।
जिससे ईशा कि अज़ान व नमाज भी नहीं हो सकी । वहीं नगर पालिका ने मस्जिद के कमेटी के सदर को नोटिस देकर 24 घंटे में मस्जिद से संबंधित दस्तावेज पालिका में प्रस्तुत करने को कहां।
Author: mewadsamachar
News