The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » 18 घंटे नगर भ्रमण कर निज धाम बिराजे श्री कोटड़ी श्याम

18 घंटे नगर भ्रमण कर निज धाम बिराजे श्री कोटड़ी श्याम

मेवाड़ समाचार

कोटडी

श्री चारभुजानाथ कोटड़ी श्याम जलझुलनी एकादशी पर भक्तों के कंधों पर चांदी के विमान में सवार होकर नगर भ्रमण करते हुए जल विहार को सरोवर पहुंचे।

जल विहार के पश्चात सुबह सवा नौ बजे अपने निज धाम पर बिराजमान हुए और भक्तों को दर्शन दिए।

कोटडी श्याम दरबार में ग्यारह दिनों से चल रहे जलझुलन महोत्सव में एकादशी को भव्य मेले का आयोजन हुआ।

जिसमें राजस्थान के अलावा कई प्रदेशों से श्रद्धालुओं भगवान के दर्शन करने पहुंचे।

भगवान श्री चारभुजानाथ के जल विहार करते देखने कि लोगों में होड लगी रही।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories