महात्मा गांधी हॉस्पिटल में स्टॉप द्वारा मरीजों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भेजने को लेकर एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन कर्मचारी के खिलाफ 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष भावेश कुमार पुरोहित के नेतृत्व में आज महात्मा गांधी हॉस्पिटल के सीएमएचओ एवं पीएमओ ऑफिस का घेराव कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिसमें जिला अध्यक्ष भावेश पुरोहित ने बताया कि भीलवाड़ा जिले का सबसे बड़ा महात्मा गांधी हॉस्पिटल में एक सोशल मीडिया द्वारा वीडियो वायरल के माध्यम से मुझे खबर मिली कि महात्मा गांधी हॉस्पिटल भीलवाड़ा में वर्तमान में कार्यरत नर्सिंग स्टॉफ ट्रोमा वार्ड में कार्यरत् नर्सिंग कर्मचारी हॉस्पिटल का स्टाफ जो कि अपने कमीशन के चक्कर में गरीब मरीजों को प्राईवेट हॉस्पिटल में भेज देते है
उनको अपने स्वार्थ एवं कमीशन के चक्कर में शहर के प्राईवेट हॉस्पिटल में जाने हेतु गुमराह करते है एवं वहां प्राईवेट हॉस्पिटल उन गरीब व्यक्तियों को ठगकर इन नर्सिंग स्टॉफ को कमीशन देते है इससे सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओ का लाभ इन गरीब व्यक्तियों को न मिलकर नर्सिंग स्टॉफ को मिलता है।
कई बार ऐसे कर्मचारीयो के खिलाफ कोई मरीज के परिजन आवाज़ उठा था है तो ये कर्मचारी बाहर से गुंडो को बुला कर उन के मरीज को जान से मारने की धमकी दे कर उन की आवाज़ बंद कर देते है।*
निसार सिलावट ने बताया कि ज्ञापन के बाद बैठक में आश्वासन दिया कि इस घटना को लेकर महात्मा गांधी हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जांच कमेटी बनाई गई है। और जिस कर्मचारी ने ऐसी घटना की है उसको वार्ड से हटा दिया गया है। जांच कमेटी जल्द जांच करके कर्मचारी पर कार्रवाई करेगी।*
एनएसयूआई ने मांग की है कि 7 दिन के अंदर ईस संबंध में उचित कार्यवाही करावें और ऐसी स्टाफ को हटाया जाए ताकि गरीब जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभ मिल सके एवं सरकार के प्रति गरीब लोगो को विश्वास बढ़ सके।
प्रदर्शन में कांग्रेस शहर महासचिव निसार सिलावट, राजकुमार खटीक, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अशफाक कुरैशी, सुनील पुरोहित, पप्पू खटीक, दिनेश जाट, अमजद शेख़, रामस्वरूप जाट, भेरु जाट, तिलकराज खटीक, सोनु जाट, अजय बैरवा, मोनु कोली, कमेलश खटीक, अक्षीत, रेहान, साहिद, राजा, विकास रेगर, गिरीश, विपीन शर्मा, पवन भारती, कैलाश गाडरी, विकास जाट, सत्तू खारोल, सुरेश जाट, किशन, महिपाल जाट, सुनील, राहुल शर्मा, पुनम नाथ, सुरेन्द्र खटीक, मोहन खटीक, राहुल गोस्वामी, अंकित सेन, दिनेश मिणा, कैलाश कोली, आजाद माली, प्रेम जाट, लोकेश, दिलकुश जाट, राहुल जाट सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।*
Author: mewadsamachar
News