The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » मासुम नीलु कि कातिल बनी मां

मासुम नीलु कि कातिल बनी मां

मेवाड़ समाचार

मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के बिकरण पंचायत के ग्राम स्वरुप जी का खेड़ा में एक मां ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है

एक माह और पांच दिन कि मासुम नीलु का शव अपने ही घर के पानी के ड्रम में मिला।

मृतका के काका माधु लाल ने अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव के लोगों से जानकारियां जुटाई।

पुछताछ करने के सिलसिले में मृतका कि मां 31 वर्षीय भुला देवी से भी पुछताछ कि संतोष जनक जवाब नहीं दे पाने पर पुलिस ने कडाई से पुछताछ कि तो मां ने अपनी मासुम बेटी का गला घोंट कर पानी के ड्रम में बंद करने कि बात कबूली।

भुला देवी ने बताया कि उसके पहले से ही दो पुत्रियां हैं और देवरानी के पांच पुत्रियां जिससे वह तनाव में रहने लगी थी हत्या से पहले नीलु रो रही थी जिससे परेशान हो कर उसने ये कदम उठाया । पुलिस ने मां भुला देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories