मेवाड़ समाचार
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार मानव जीवन सहित गौमाता कि रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।
मुख्यमंत्री आज शाहपुरा जिले के कोटड़ी तहसील मुख्यालय पर देवनारायण गौशाला में आयोजित सुरभि गौ चिकित्सालय के लोकार्पण समारोह में सभा को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि 10 प्रतिशत अनुदान बढ़ा कर गौशालाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने का काम हमारी सरकार कर रही है उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी तरह कि कमी नहीं आने दी जाएगी।
लोकार्पण समारोह कि अध्यक्षता वराह इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रेम सिंह राव ने की।
राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, गौ-पालन मंत्री जोगाराम कुमावत राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, आसींद विधायक जब्बर सिंह,मांडल विधायक उदय लाल भडाणा, सहाड़ा विधायक लादुलाल पीतलीया, विशिष्ट अतिथि रहे।
Author: mewadsamachar
News
