The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » कोटड़ी मे ब्याज के लिए प्रताड़ना का मामला : 2 लाख के बदले 3.95 लाख वसूलने के बाद भी सूदखोरों की धमकी, दो आरोपी गिरफ्तार

कोटड़ी मे ब्याज के लिए प्रताड़ना का मामला : 2 लाख के बदले 3.95 लाख वसूलने के बाद भी सूदखोरों की धमकी, दो आरोपी गिरफ्तार

मेवाड़ समाचार

जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में ब्याज के नाम पर प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो सूदखोरों को गिरफ्तार किया है, जो एक व्यक्ति से अत्यधिक ब्याज वसूलने के बाद भी लगातार धमकियां देकर और पैसे की मांग कर रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटड़ी के धायलो का खेड़ा निवासी चंद्रा पुत्र लक्ष्मण गाडरी ने करीब 5-6 वर्ष पहले आशाराम से 2 लाख रुपये उधार लिए थे। इसके बदले आरोपियों ने उससे एचडीएफसी बैंक, भीलवाड़ा शाखा के 7 खाली चेक और 500 रुपये का स्टाम्प सिक्योरिटी के रूप में ले लिया। बाद में आरोपियों ने ब्याज पर ब्याज और पेनल्टी जोड़कर भारी रकम की मांग शुरू कर दी।

पीड़ित के अनुसार, वह पहले ही कुल 3,95,000 रुपये चुका चुका था, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों का लालच खत्म नहीं हुआ। आरोप है कि उन्होंने खाली चेक का दुरुपयोग करते हुए करीब 3,90,000 रुपये खुद ही अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। साथ ही, मकान पर कब्जा करने, झूठे मुकदमे में फंसाने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां दी गईं।

मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए धोखाधड़ी और डराकर पैसे वसूलने का अपराध किया है। इस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके कब्जे से खाली चेक व स्टाम्प बरामद किए गए।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

आसाराम 34 पुत्र प्रभू लाल तेली तथा प्रभू लाल 55 पुत्र मांगीलाल निवासी कोटड़ी, थाना कोटड़ी, भीलवाड़ा।

फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories