The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » कोटड़ी क्षेत्र में चोरी का बड़ा खुलासा , 45 लाख के जेवरात बरामद, 5 गिरफ्तार

कोटड़ी क्षेत्र में चोरी का बड़ा खुलासा , 45 लाख के जेवरात बरामद, 5 गिरफ्तार

मेवाड़ समाचार

कोटड़ी थाना क्षेत्र में हुई नकबजनी की बड़ी वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए करीब 45 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना कोटड़ी पुलिस और जिला विशेष टीम ने संयुक्त रूप से काम करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना 11 फरवरी 2026 की है, जब ग्राम गेंहुली निवासी 91 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक रायमल त्रिपाठी के घर में चोरी हुई थी। वृद्धावस्था और असहाय स्थिति का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने रात के समय छत के रास्ते घर में प्रवेश किया और अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। मामले में थाना कोटड़ी में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य व वृताधिकारी सुरेश डाबरिया के सुपरविजन में थानाधिकारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 162.5 ग्राम सोने के जेवरात और 7.969 किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए, जिनकी कुल कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में शिवलाल उर्फ शिवराज गुर्जर और शंकर लाल गुर्जर मुख्य आरोपी हैं, जबकि नाथूलाल गुर्जर, बाली देवी और लीलादेवी को चोरी का माल छिपाने और सहयोग करने के आरोप में पकड़ा गया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है और मामले में अन्य संभावित वारदातों को लेकर जांच जारी है। इस कार्रवाई में थाना कोटड़ी और जिला विशेष टीम के अधिकारियों व जवानों की अहम भूमिका रही।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories