कोटड़ी क्षेत्र में चोरी का बड़ा खुलासा , 45 लाख के जेवरात बरामद, 5 गिरफ्तार
मेवाड़ समाचार कोटड़ी थाना क्षेत्र में हुई नकबजनी की बड़ी वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए करीब 45 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना कोटड़ी पुलिस और जिला विशेष टीम ने संयुक्त रूप से काम करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।…