The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » दहेज में दुल्हे ने मांगी थार गाड़ी – डिमांड पूरी नहीं हुई तो शादी से किया इनकार – मांडलगढ़ क्षेत्र कि घटना

दहेज में दुल्हे ने मांगी थार गाड़ी – डिमांड पूरी नहीं हुई तो शादी से किया इनकार – मांडलगढ़ क्षेत्र कि घटना

मेवाड़ समाचार

भीलवाड़ा। जिले के माण्डलगढ़ उपखण्ड क्षेत्र महुआ गांव में एक चौंकाने वाले मामले में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हे द्वारा शादी से इनकार करने की घटना सामने आई है। इस घटनाक्रम को लेकर दुल्हन पक्ष के परिवार में मातम सा माहौल छाया हुआ है, ओर मानसिक आघात से परेशान है, दुल्हन के पिता ने वर पक्ष के दहेज लालचियों के खिलाफ माण्डलगढ़ थाने में शिकायत दी हैं। महुआ गाँव की दुल्हन के पिता राजकुमार ने थाने में दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि मंगरोप गाँव निवासी समधी कालू सिंह के पुत्र लोकेंद्र सिंह राठौड़ (दूल्हा) से उसकी पुत्री की शादी निर्धारित तिथि 20 अप्रैल 2026 को निर्धारित थी, समधी पक्ष ने शादी के 2 दिन पहले दहेज में महंगी एसयूवी विशेष रूप से महिंद्रा थार गाड़ी की मांग रखी थी।

इधर महुआ में वधु पक्ष ने अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार शादी की तैयारियां पूरी कर ली थीं, अचानक कालू सिंह और लोकेंद्र सिंह की थार गाड़ी की मांग को लेकर पीड़ित राजकुमार के परिवार में हड़कंप मच गया और पूरा परिवार सदमे में आ गया।

जानकारी के मुताबिक मंगरोप में वर पक्ष और महुआ में वधु पक्ष ने धूमधाम से विवाह करने एवं शादी की रस्में शुरू कर दी थी। अचानक दूल्हे ओर उसके पिता ने थार गाड़ी दूल्हे की मांग को लेकर शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इस अप्रत्याशित फैसले से वधु पक्ष में अफरा-तफरी मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। दुल्हन और उसके परिवार को गहरा मानसिक आघात पहुंचा है।

घटना की सूचना मिलते ही वधु पक्ष और समाज के गणमान्य लोग मौके पर मंगरोप पहुंचे और समझाइश की कोशिश की, लेकिन दूल्हा अपने फैसले पर अड़ा रहा। इसके बाद अब
मामला पुलिस तक पहुंच गया। इस घटना को लेकर समाज के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने महुआ गाँव पहुँचे। ओर राम सिंह रावणा राजपूत चमुंडा सेना तहसील अध्यक्ष, माण्डलगढ़, कालू सिंह मेहता जी का खेड़ा, भैरूँ सिंह देबी सिंह जी का खेड़ा, किशन सिंह, भँवर सिंह माल का खेड़ा, शम्भु सिंह डसालिया, राम सिंह बिजौलियां, राधेश्याम सिंह रामपुरिया, प्रह्लाद सिंह, किशन सिंह, भँवर सिंह महुआ, पृथ्वीराज सिंह अमरपुरा, नाथू सिंह चौहान, विक्रम सिंह सहित सैकड़ों समाजजनों ने उक्त कृत्य की निंदा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन प्रेषित किया हैं।

इस घटना ने एक बार फिर समाज में व्याप्त दहेज प्रथा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर सरकार और समाज दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, वहीं ऐसी घटनाएं इस कुरीति की जड़ें गहरी होने का संकेत देती हैं।

हो सकती है कानूनी कार्रवाई

पीड़ित पक्ष द्वारा माण्डलगढ़ थाने में शिकायत देने पर दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ दहेज मांगने और शादी से इनकार करने के आरोप की जाँच की जा रही हैं। पुलिस के मुताबिक भारतीय कानून के तहत दहेज मांगना और इसके लिए दबाव बनाना दंडनीय अपराध है, जिसमें सख्त सजा का प्रावधान है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories