मेवाड़ समाचार
कोटडी कस्बे के भु माफियाओं के होसलें बुलंद होते जा रहे हैं
ताज़ा मामले के अनुसार कोटड़ी नया बस स्टैंड निवासी देऊ तेली पत्नी प्रभु लाल तेली ने दिनेश कुमार डिडवानिया पुत्र रामकुआर डिडवानिया निवासी कोटड़ी, धर्मेंद्र उर्फ लाला पाटोदी पुत्र ताराचंद पाटोदी जैन , निवासी कोटड़ी, घनश्याम काबरा पुत्र श्री लाल काबरा, निवासी कोटड़ी, गोविंद डिडवानिया पुत्र गोरी शंकर डिडवानिया निवासी कोटड़ी के खिलाफ कोटड़ी थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया है
रिपोर्ट के अनुसार देउ देवी तेली ने बताया कि हमारी पुस्तेनी जमीन मंशा रोड पर स्थित है हमारी आर्थिक हालात खराब होने के कारण उक्त जमीन पर बैंक से KCC ले रखी है मेरा पुत्र जगदीश बैंक में kcc के पैसे जमा कराने गया है वहा बताया गया कि कोई ये पैसा जमा करवा गया है
पुरी जानकारी ली तो हमें बताया गया कि अभियुक्तों ने मेरे वृद्ध पति जो एक दुर्घटना में चोट लगने से मानसिक संतुलन खो चुके है को अभीयुक्त गणों ने बहला फुसलाकर कुटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन अपने नाम करवा ली है यह सुनकर हमारे होश उड़ गए ना तो मुझे और ना ही मेरे पुत्रों को ईस की जानकारी दी गई ,
ईन भु माफियाओं कि बैठक नया बस स्टैंड पर स्थित घनश्याम काबरा कि दुकान पर रहती जिससे अभियुक्तों को मेरे पति के मानसिक बिमारी कि जानकारी थी ईसी बात का फायदा उठाते हुए अभियुक्तों ने मेरे पति को तहसील में ले जाकर हमारी पुस्तेनी जमीन जो मंशा रोड स्थित है कि कुटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली ।एवं अभियुक्तों ने स्वयं हि बैंक में जाकर kcc जमा करवा दी ।
देउ देवी तेली बताया कि अभियुक्तों ने ना तो मुझे और ना ही मेरे परिवार के किसी सदस्य को इस रजिस्ट्री कि जानकारी दी और स्टांप पेपर पर मात्र एक लाख दो हजार रुपए में बिकावनामा लिख मेरे पति के हस्ताक्षर करवा कर रजिस्ट्री करवा ली।
हमे पता लगने पर जब अभियुक्तों को शिकायत कि तो ये लोग मां बहन कि गालीयां निकालने लगे और जान से मारने कि धमकियां दी और कहा कि हम बहुत पैसे वाले हैं हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड सकता।
मैं व मेरे पुत्र वहां से बचकर आ गये।
उसके बाद दो दिन पहले
मै और मेरी पुत्रवधू ने घनश्याम काबरा,व धर्मेंद्र पाठोदी से अपनी जमीन वापस हमारे नाम करवाने कि फरीयाद कि तो अभियुक्त भडक गये और दिनेश डिडवानिया को भी बुला लिया हमारे साथ दुर्व्यवहार करने लगे और मेरी पुत्र वधू कि चोटी पकड़ कर खिचने लगे उसके कपड़ों को अस्त-व्यस्त कर लज्जा भंग करने लगे।
और गन्दी गन्दी गालियां देने लगे । और कहा कि अपनी जमीन वापस अपने नाम करवाना चाहते हो तो बीस लाख रुपए दे दो जब हमने मना किया तो हमें धमकियां देने लगे ।
देऊं देवी तेली ने रिपोर्ट में कहा कि अभियुक्त भु माफिया हो कर संपन्न परिवार से हैं राजनीति में भी इनका हस्तक्षेप है ईन लोगो ने हमें जान से मारने कि धमकियां दे रखी है मेरा परिवार घोर मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहे हैं और ये लोग हमें आत्महत्या के लिए मजबुर कर रहे हैं
पीडीतां ने जिला पुलिस अधीक्षक को अपनी पीडा बताई SP साहब के आदेश पर कोटड़ी थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है पुलिस जांच कर रही है।
Author: mewadsamachar
News
