मेवाड़ समाचार
रायपुर थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है यहां पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद पत्नी को इतना गुस्सा आया कि उसने अपना भाई बुला लिया। इसके बाद पत्नी ने भाई के साथ मिलकर पति को पेड़ से बांध दिया और फिर उसकी जमकर पिटाई की।
पत्नी ने भाई के साथ मिलकर पति को पीटा
पति की पिटाई का यह मामला भीलवाड़ा के रायपुर थाना इलाके के रुपाखेड़ा गांव का है। जहां पत्नी ने अपने भाई और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर पति को पेड़ से बांध दिया और फिर उसकी जमकर पिटाई की। रायपुर थाने के दीवान भवानी सिंह के मुताबिक इस मामले में नारायण 39 पुत्र बख्तावर कुमावत ने शिकायत दी है। जिसमें अपनी पत्नी प्रेम, पत्नी के भाई गोवर्धन सहित सात-आठ लोगों पर बंधक बनाकर मारपीट के आरोप लगाए हैं।
पति ने दिया था ससुराल वालों को उलाहना
पुलिस के मुताबिक नारायण का आरोप है कि सभी आरोपी 19 अक्टूबर को उसके घर आए। इसके बाद उसे जबरन घर से बाहर ले गए। आरोपियों ने उसे पेड़ से बांध दिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। नारायण का आरोप है कि उसकी पत्नी किसी से बात करती है, इसे लेकर उसने अपने ससुराल वालों को उलाहना दिया था। जिसके बाद आरोपियों ने मिलकर उसकी पिटाई की। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पति की शिकायत पुलिस ने दर्ज कर ली है। अब मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author: mewadsamachar
News
