मेवाड़ समाचार

शाहपुरा कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा के स्थानांतरण होने से नये आये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए एएसपी आर्य ने बताया कि शाहपुरा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। एवं
असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
पुलिस सदैव अलर्ट हो कर रोड पर दिखे, आम जनता में भयमुक्त वातावरण बना रहे और क्षेत्र में आपसी भाईचारा कायम करने का प्रयास किया जायेगा ।
एएसपी राजेश आर्य ने कहा कि शाहपुरा, जहाजपुर, कोटड़ी क्षेत्रों हाल ही में जो सांप्रदायिक घटनाएं हुई उनका फीडबेक लेकर तय किया जाएगा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं कि पुनरावृत्ति ना हो ।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह भी शाहपुरा पहुंचे और जिले कि कानून व्यवस्था कि समीक्षा की।
Author: mewadsamachar
News