मेवाड़ समाचार
जहाजपुर नगर पालिका के पार्षदों ने नगरपालिका अधिशासी अधिकारी राघव मीणा से मुस्लिम समाज की केबिनों पर बुलडोजर चलाने वाले आदेश कि प्रति मांगी। 14 व 15 सितंबर को बिना नोटिस दिए मुस्लिम समाज की केबिनों दुकानों में बुलडोजर से तोड़फोड़ करने, आगजनी करने वाले आदेश कि प्रति मांगी देने की मांग करते हुए पार्षदों ने ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बताया गया कि 14 व 15 सितंबर को जल झुलनी कार्यक्रम में हुए उपद्रव में आपने अपनी उपस्थिति में बिना नोटिस जारी किए मुस्लिम समाज के व्यक्तियों की केबिनों एवं दुकानों को चून चून कर बुलडोजर चलाकर तोड़फोड़ व आगजनी की कार्यवाही की जिससे सभी पीड़ितों में भारी रोष व्याप्त है। ओर आपने अपनी उपस्थिति में देर रात केबिनों दुकानों में आगजनी लूटपाट व बुलडोजर कि कार्यवाही की है उस आदेश कि प्रति दिलाई जाने की मांग कि है।
इस दौरान पार्षद नज़ीर सरवरी, सागिल अहमद, सिराज मोहम्मद, परवेज आलम पठान, शबाना बेगम, रूबीना बानू सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Author: mewadsamachar
News