The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » पारोली मे मनाया जश्ने ईद मिलादुन्नबी

पारोली मे मनाया जश्ने ईद मिलादुन्नबी

मेवाड़ समाचार


पारोली संवाददाता 

रज्जाक सिलावट

पारोली, पैगंबर हजरत मोहम्मद के यौमे विलादत के मौके पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार मुस्लिम समाज द्वारा सोमवार को मनाया गया हर साल की तरह इस साल भी जुलूस का आयोजन किया गया। अक़ीदतमंद जुलूस के रूप में निकले नबी कि शान में नाते पढते हुए चल रहे थे।

एक दूसरे को गले लगा कर मुबारक बाद देते रहे। मस्जिदों मैं रंगीन लाइटो की आकर्षक सजावट की गई। पैगंबर साहब की शान में कसीदे पढ़े गए। जुलूस पारोली नगर के अगर मोहल्ले से शुरू हुआ जो सदर बाजार सिलावट मोहल्ला बस स्टैंड होते हुए वापस आगर मोहल्ले में समापन हुआ। जहां मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी गई ‌‌।

जुलूस में आम मुस्लिम समाज के लोग। सदर फारूक मुल्तानी अयूब मक्कड़ मोहम्मद जफर इमली वाले उस्मान गनी मक्कड़ नासिर हुसैन लोहार अल्ताफ हुसैन लोहार आरिफ हुसैन लोहार मोहम्मद हारुन लोहार ‌‌। दीवाने रसूल कमेटी के सदर अनवर हुसैन सिलावट, इरफान सिलावट ,आफताब सिलावट,मौजूद थे। शांति व कानून व्यवस्था को लेकर जाब्ते के साथ थाना प्रभारी सहित पूरी टीम गस्त करते रहे।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories