मेवाड़ समाचार
राजस्थान में राज्य सरकार द्वारा स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे की बड़ी सौगात दी गई है। जोकि जिले के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने में काफी मदद करेंगे। इन एक्सप्रेसवे में से जयपुर-भीलवाड़ा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे शामिल है। जोकि 193 किलोमीटर लंबा है। इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनने से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि पिंकसिटी जयपुर और टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में लगभग 60 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। सरकार द्वारा बनाए जाने वाले इस एक्सप्रेसवे से दोनों शेरों के व्यापार और वाणिज्य में तेजी आने की उम्मीद है।
देशभर में वस्त्रनगरी के रूप में जाना जाने वाले भीलवाड़ा में कपड़े का बड़ा कारोबार होता है। वहीं जयपुर पिंकसिटी के रूप में जाना जाता है, जो कि कपड़े का बड़ा व्यापारिक शहर है। इन दोनों शहरों को एक दूसरे से जोड़ने वाले दो महत्वपूर्ण रास्ते हैं। जिनमे से पहला रास्ता अजमेर नसीराबाद, विजयनगर, गुलाबपुरा और वाया श्रीनगर तक जाता है। यह रास्ता करीब 247 किलोमीटर लंबाई का है।
जयपुर से टोंक, देवली, शाहपुरा और जहाजपुर होते हुए भीलवाड़ा इन दोनों शहरों को जोड़ने वाला दूसरा रास्ता है। यह रास्ता भी लगभग 300 किलोमीटर लंबा है। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे में बताया गया है कि जयपुर-भीलवाड़ा एक्सप्रेसवे केवल 193 किलोमीटर लंबा है। इस राजमार्ग का विचार स्पष्ट रूप से किसी तीसरे मार्ग से किया गया है। लेकिन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे दोनों शहरों के बीच की दूरी को काफी कम कर देगा। जिसके चलते यह दूरी लगभग 60 किलोमीटर कम हो जाएगी
Author: mewadsamachar
News
