The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » इस्लाम धर्म के पैगम्बर का अपमान करने वाले नरसिम्हा नंद के खिलाफ कोटड़ी थाने में दि रिपोर्ट

इस्लाम धर्म के पैगम्बर का अपमान करने वाले नरसिम्हा नंद के खिलाफ कोटड़ी थाने में दि रिपोर्ट

मेवाड़ समाचार

कोटडी
गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यती नरसिम्हा नंद सरस्वती द्वारा इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के बारे में दिए गए विवादित बयान को लेकर जहां देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और जगह जगह मुकदमें दर्ज कराये जा रहे हैं भीलवाड़ा और शाहपुरा के बाद
कोटडी के  युवकों ने महंत नरसिम्हा नंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र कोटड़ी थाना अधिकारी को दिया।

प्रार्थना पत्र के अनुसार महंत नरसिम्हा नंद पहले भी पैगम्बर कि शान में गुस्ताखी कर चुका है।

पिछले दिनों एक कार्यक्रम में एक बार फिर इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उनकी तोहीन कि गई। जिसको मुस्लिम समाज कभी भी बर्दाश्त नहीं कर सकता।
प्रार्थना पत्र में महंत के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने कि मांग कि गई है।
ईस मोके पर असलम बिसायती, अरबाज मेवाती, अकरम बिसायती, शरीफ मंसुरी,मुख्तीयार बिसायती, ईलीयास मेवाती, इरफान बिसायती , आसिफ़ मेवाती लक्की, सद्दाम मेवाती, सहित अनेक युवां मोजुद थे।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories