तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा कोटड़ी सिविल न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया
राष्ट्रीय लोक अदालत में विचाराधीन विभिन्न प्रकार के 142 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के आदेशानुसार इस वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु श्रीमती वर्षा आमेरा (जे.एम. कोटडी)
एवं बार एशोसिएशन कोटड़ी के अध्यक्ष रामस्वरूप जी गुर्जर व शिवप्रकाश भट्ट, वासुदेव पंचोली, इन्द्रपाल राजावत, राजेश आचार्य, मदन लाल व्यास, युसुफ पठान, विश्वास वैष्णव एवं शेष सभी अधिवक्ताओं ने पक्षकारान् के मध्य आपसी सहमति से 142 प्रकरणों का निपटारा करवाया।
Author: mewadsamachar
News