The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » पुलिस अधीक्षक से मिले हिंदू समाज के प्रतिनिधी , जल्द कार्रवाई का आश्वासन

पुलिस अधीक्षक से मिले हिंदू समाज के प्रतिनिधी , जल्द कार्रवाई का आश्वासन

मेवाड़ समाचार

कोटडी शनि मंदिर में मुर्तियां तोड़ने वाले मामले में आरोपीयों कि गिरफ्तारी नहीं होने और घटना का खुलासा नहीं होने से नाराज़ सकल हिंदू समाज के प्रतिनिधीयो ने जिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

कल उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देने के बाद नये पुलिस कप्तान धर्मेंद्र सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आज शाम कोटड़ी पहुचें।

और मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा, थाना प्रभारी प्रभाती लाल मिणा एवं सकल हिंदू समाज के प्रतिनिधी नरपतसिंह शक्तावत, एडवोकेट शिव प्रकाश भट्ट, एडवोकेट दिनेश शर्मा से मामले को लेकर विस्तृत चर्चा कि ।

पुलिस अधीक्षक ने हिंदू समाज के प्रतिनिधीयो आश्वस्त किया कि मुर्तियां तोड़ने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। पुलिस

जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी और कठोर से कठोर सजा दिलाई जाएगी। साथ ही कस्बे सामाजिक सद्भाव कायम किया जायेगा ।


सकल हिंदू समाज से दिपक टेलर, बलवंत भट्ट, एडवोकेट महेंद्र तेली, एडवोकेट संजय आचार्य,दिलीप सिंह भगवानपुरा, रामेश्वर पटेल,कमल सोनी, शंभू साहु, प्रकाश काबरा, नवीन पोखरना, सहित अनेक कार्यकर्ता ज्ञापन में शामिल हुए।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories