मेवाड़ समाचार
कोटडी
सर्व हिंदू समाज आम चोखला ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
Gss अध्यक्ष नरपतसिंह शक्तावत के नेतृत्व में दिये गये ज्ञापन में बताया कि कोटड़ी में जहाजपुर रोड पर स्थित शनि महाराज के मंदिर में मुर्तियां तोड़ने के मामले में 6 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने पर आज सर्व हिंदू समाज द्वारा मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया ।
ज्ञापन में बताया कि मुर्तियां तोड़ने व हिंदू देवी-देवताओं का अपमान से हिंदू समाज को आघात लगा एवं कस्बे के शांत माहौल को खराब करने कि नियत से किये गये दुष्कृत्य से हिंदू समाज में भारी रोष व्याप्त है ज्ञापन में चेतावनी दी गई 24 घंटे में घटना का खुलासा कर दोषियों कि गिरफ्तारी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन बंद कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन कि होगी।
ज्ञापन देने वालों में gssअध्यक्ष नरपतसिंह शक्तावत ,श्रीचारभुजानाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुदर्शन गाड़ोदिया , एडवोकेट शिव प्रकाश भट्ट, एडवोकेट महेंद्र तेली , एडवोकेट संजय आचार्य, श्रवण कुमार सोनी,गणेश साहु राजेश पाराशर,दिपक टेलर , बलवंत भट्ट, दिलीप सिंह भगवान पुरा , रामेश्वर पटेल,आशिष काबरा, तेजमल माली, कैलाश तेली,प्रविण जैन,भैरु सैन , कैलाश आचार्य, विजय गुजराती,हरी साहु ,जमना लाल बैरवा,कमल सोनी , भरत सासीं, महेंद्र सोनी, शंभू तेली, प्रकाश काबरा आदि उपस्थित थे
Author: mewadsamachar
News
