मेवाड़ समाचार
कोटडी में उर्स पर पांडाल को तोड़ने व जलाने साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने कि घटना के बाद मुस्लिम समाज द्वारा गोपाल गुर्जर पिता हिरा लाल गुजर नवनीत सेठी पिता श्रवण सेठ, सुमित शर्मा पिता रामेश्वर शर्मा, विनय शर्मा पिता श्याम लाल शर्मा, राजाराम सहित,46 व्यक्तियो के खिलाफ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
मुकदमा दर्ज होने के अगले दिन ही घटना में नया मोड़ आ गया प्रार्थी रफीक मंसुरी द्वारा एक शपथ पत्र थाना अधिकारी को देकर बताया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और मैं कोई कार्रवाई नहीं चाहता।
ईस के बाद मुस्लिम समाज के प्रार्थी सकते में आ गए। क्योंकि समाज द्वारा रफीक मंसुरी को प्रार्थी ही नहीं बनाया गया था ।
बुधवार को मुस्लिम समाज द्वारा दी गई रिपोर्ट के वास्तविक प्रार्थीयो ने एक रिपोर्ट दी जिसमें प्रार्थीयो ने बताया कि रफीक मंसुरी हमारे साथ था ही नहीं ना हमारे साथ सह प्रार्थी था उसके बावजूद पुलिस ने उसे बुलाकर जानबूझकर उसके नाम से FIR दर्ज करली । और साजिशन उससे वापस केस उठवा लिया
प्रार्थीयो ने बताया कि कोई समझौता नहीं हुआ है।
हम दोषियों पर कार्रवाई चाहते हैं
दुसरी तरफ कोटड़ी पुलिस ने कल प्रार्थीयो और गवाहों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
Author: mewadsamachar
News