The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » कोटड़ी मामले में मुस्लिम समाज द्वारा दिया गया ज्ञापन

कोटड़ी मामले में मुस्लिम समाज द्वारा दिया गया ज्ञापन

मेवाड़ समाचार

कोटड़ी

मुस्लिम समाज द्वारा आज उपखंड अधिकारी को कस्बे में चल रही अशांति को लेकर ज्ञापन दिया गया ।

दोपहर को दरगाह से मौन जुलूस के रूप में उपखण्ड कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि कोटड़ी कस्बे में शनि मंदिर में मुर्तियां तोड़ने वाले अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने कि मांग कि जिससे कस्बे में शांति बहाली हो सके ।

मुस्लिम समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों दरगाह पर पांडाल को तोड़फोड़ कर आग लगाने के बाद समाज द्वारा नामजद 46 लोगों पर FIR. दर्ज करवाई थी

वहीं कल शनि मंदिर में मुर्तियां तोड़ने पर उन्ही लोगों पर मुकदमा करवाया जिन लोगो ने दरगाह मामले में मुकदमा दर्ज कराया था या गवाही दी थी।

समाज लोगों ने आरोप लगाया कि दरगाह मामले को दबाने के लिए ही प्रार्थियों और गवाहों पर मुर्तियां तोड़ने कि आशंका जताकर मुकदमा करवाया।

जिन लोगों पर मुर्तियां तोड़ने कि आशंका जताई उनमें से कई लोग कोटड़ी में रहते ही नहीं।उसके बावजूद रिपोर्ट में उन लोगों का नाम जोड़ा गया।  

इस मामले में पुलिस द्वारा 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है 

मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि मुर्तियां तोड़ने वाले मामले कि जांच होनी चाहिए और अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

दुसरी ओर 5 मुस्लिम युवकों को हिरासत में लेने पर आक्रोशित महिलाओं और पुरुषों ने कोटड़ी थाने का घेराव करते हुए निर्दोष व्यक्तियों को छोड़ने कि मांग कि।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories