The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » दलित युवक को पिटा , मुत्र पिलाया, नहीं हो रहा मुकदमा दर्ज कलेक्टर एसपी को दिया ज्ञापन

दलित युवक को पिटा , मुत्र पिलाया, नहीं हो रहा मुकदमा दर्ज कलेक्टर एसपी को दिया ज्ञापन

मेवाड़ समाचार

बडलियास थाना क्षेत्र के जीत्या माफी ग्राम के कालू लाल बैरवा के साथ असामाजिक तत्वों के द्वारा की गई मारपीट के खिलाफ एफआईआर दर्ज नही करने और अनुसूचित जाति- जनजाति एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग को लेकर बैरवा युवा जागृति सामाजिक सेवा संस्थान और डॉ अम्बेडकर युवा जागृति सामाजिक सेवा संस्थान ने संयुक्त रूप से कार्यवाही की मांग को लेकर जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा !

बैरवा युवा जागृति सामाजिक सेवा संस्थान भीलवाड़ा अध्यक्ष हीरा लाल बैरवा ने बताया कि प्रार्थी कालूलाल बैरवा गांव जित्या माफी थाना क्षैत्र बड़लियास में 14 सितंबर 2024 को घर से जबरन उठाकर ले जाकर जातिगत – गाली गलौज,मारपीट करने ,जबरन मूत्र पिलाने जैसी घटना को अंजाम दिया ! भीलवाड़ा जिले में कालूलाल बैरवा के साथ हुई घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है इस प्रकार की घटना को बैरवा समाज कतई बर्दाश्त नही करेगा !

जिले का सम्पूर्ण बैरवा मैं रोष व्याप्त है अगर बडलियास पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गयी तो पूरे जिले का समाज एकजुट होकर रोष व्याप्त करने सैकड़ों की संख्या में ज़िला कलेक्टर कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी भीलवाड़ा जिला प्रशासन की होगी ! 

ज्ञापन के दौरान भीम आर्मी जिलाध्यक्ष भीलवाड़ा रामेश्वर लाल मेघवंशी,डॉ.अम्बेडकर युवा जागृति सामाजिक सेवा संस्थान भीलवाड़ा अध्यक्ष रामसुख बैरवा,एडवोकेट पुखराज बैरवा,एडवोकेट रामधन मेघवंशी,एडवोकेट पप्पू लाल बैरवा,मुकेश कुमार,चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष रामेश्वर लाल बैरवा,समाजसेवी सोहन लाल बैरवा,लक्की बैरवा,लादू लाल,रत्नेश आदि समाज के युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे!

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories