The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » अधजली लाश कि गुत्थी सुलझी, प्रेमी ने ही कि थी दिल्ली वाली प्रेमिका कि हत्या, पेट्रोल डालकर जलाया

अधजली लाश कि गुत्थी सुलझी, प्रेमी ने ही कि थी दिल्ली वाली प्रेमिका कि हत्या, पेट्रोल डालकर जलाया

मेवाड़ समाचार

गर्लफ्रेंड को मारने के बाद अपनी ही क्रेटा कार से श्मशान मे लाया, लकड़ियाँ नहीं थी तो कपड़े डालकर जला दिया

उदयपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में अधजली हालत में मिली युवती की लाश के सनसनीखेज मामले का खुलासा हो गया है। सूत्रों के अनुसार युवती की हत्या उसी के प्रेमी ने की थी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को श्मशान में ले जाकर जलाने की कोशिश की ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

बताया जा रहा है कि मृतका दिल्ली की रहने वाली थी और काफी समय से उदयपुर में रह रही थी। उसका एक स्थानीय युवक के साथ प्रेम संबंध था और वह युवक पर लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी। इसी बात से परेशान होकर आरोपी ने युवती की हत्या कर दी।

सूत्रों के मुताबिक युवक ने पहले युवती की हत्या की और फिर शव को कार में डालकर बड़गांव के श्मशान पहुंचा। वहां उसने शव पर पेट्रोल छिड़का और आग लगाने की कोशिश की। चूंकि श्मशान में लकड़ियां नहीं थीं, इसलिए आरोपी ने शव पर कपड़े डालकर जलाने का प्रयास किया।

इस घटना के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे अहम सुराग मिले हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन जांच जारी है। शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग में हुई हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories