मेवाड़ समाचार
राजस्थान में भाजपा संगठन में तेजी से नई टीम मैदान में उतारी जा रही है. इसी कड़ी में सोमवार को जिलाध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया कई जिलों में की गई जहां अब तक 8 जिलों में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बना दिए गए हैं.
वहीं जानकारी के मुताबिक अन्य जिलों में भी नए चेहरों को चुनने की प्रक्रिया चल रही है. दरअसल भाजपा ने सोमवार को 8 जिलों में जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए हैं।
जिनमें भीलवाड़ा में प्रशान्त मेवाड़ा, सवाईमाधोपुर में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, प्रतापगढ़ में महावीर सिंह कृष्णावत, टोंक से चंद्रवीर सिंह, चित्तौडगड़ से रतन गाडरी, झालावाड़ से हर्षवर्धन शर्मा व बारां से नरेश सिंह सिकरवार को जिलाध्यक्ष बनाया गया है.
वहीं इन 8 जिलों में सवाई माधोपुर की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है क्योंकि यहां से किरोड़ीलाल मीणा के धुर विरोधी रहे मानसिंह गुर्जर को जिलाध्यक्ष की कमान दी गई है. मालूम हो कि सवाई माधोपुर से ही किरोड़ीलाल मीणा विधायक हैं.
भीलवाड़ा में भाजपा जिला अध्यक्ष रिपीट
वहीं भीलवाड़ा में भाजपा ने जिला अध्यक्ष की घोषणा करते हुए प्रशांत मेवाड़ा को फिर से जिला अध्यक्ष बनाया है. सहकारिता मंत्री गौतम दक ने इसकी घोषणा की. बता दें कि जिला अध्यक्ष को लेकर 10 नामांकन आए थे जिसके बाद भाजपा प्रदेश मुख्यालय से निर्णय के बाद मंत्री दक को जिला अध्यक्ष का नाम भेजा गया और फिर मेवाड़ा के नाम का ऐलान किया गया.
Author: mewadsamachar
News
