The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » गुजरात के युवक ने भीलवाड़ा कि युवती का होटल में बुलाकर किया रेप, खींचें अश्लील फोटो

गुजरात के युवक ने भीलवाड़ा कि युवती का होटल में बुलाकर किया रेप, खींचें अश्लील फोटो

मेवाड़ समाचार

भीलवाड़ा की एक युवती से गुजरात के युवक द्वारा दुष्कर्म कर अश्लील फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच साथ काम करने के दौरान दोस्ती हो गई थी।

इसके युवक ने भीलवाड़ा आकर युवती को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर रेप किया। इसके बाद से आरोपित इस पीड़िता को पेरशान कर रहा था। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर भीमगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है।

भीमगंज थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के ग्रामीण क्षेत्र की युवती अभी सुभाषनगर थाना इलाके में रह रही है। इस युवती ने गुजरात के मुबारकपुरा निवासी रवि चौहान पुत्र शंभुलाल दर्जी के खिलाफ रिपोर्ट दी। पुलिस का कहना है कि 2020 में रवि, महिला के साथ गुजरात में साथ काम करता था, जहां दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी।

इसके बाद रवि, यहां आया और युवती को काम के बहाने भीमगंज इलाके के एक होटल में बुलाया, जहां उसने कोल्डड्रिंक पिलाई, जो नशीली थी।

इसे पीने के बाद युवती को चक्कर आने लगे। आरोप है कि रवि ने उसके साथ रेप कर उसके अश्लील फोटो-वीडियो बना लिये। युवती को जब होश आया तो उसने रवि को जिंदगी खराब करने को लेकर उलाहना दिया। इस पर रवि ने उसे धमकाया कि उसने अश्लील फोटो-वीडियो बना लिये।

पुलिस में शिकायत करने व किसी को घटना के बारे में बताने पर वह इन अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

इसके बाद आरोपित रवि, पीड़िता को इन अश्लील फोटो-वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। आरोपित, पीड़िता को छह-सात माह से परेशान कर रहा है। वह जहां नौकरी कर रही थी, वहां भी फोन कर उसके खिलाफ गलत जानकारी दी और काम से निकलवा दिया। पुलिस ने इस रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया।

सुभाषनगर पुलिस लगा चुकी मामले में एफआर

भीमगंज पुलिस का कहना है कि यह एफआईआर पूर्व में पीड़िता ने सुभाषनगर थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जांच की तो घटना भीमगंज थाना सर्किल में होने का पता चला। इसके चलते पुलिस ने मामला गैर इलाके का बताकर मुकदमे में एफआर लगा दी थी। पुलिस अधीक्षक के आदेश से भीमगंज पुलिस ने एफआर पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories