मेवाड़ समाचार
मेवाती युवा सेवा समिति के तत्वाधान में क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 6 का आयोजन सुखाडिया स्टेडियम भीलवाड़ा में किया गया।
क्रिकेट टूर्नामेंट में भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और राजसमंद जिले कि 16 टीमों ने भाग लिया।
मेवाती युवा सेवा समिति के पुर्व सचिव व संरक्षक एडवोकेट रशीद अहमद मेवाती ने बताया कि तीन दिन तक चले मुकाबलों में 16 टीमो ने भाग लिया। अंतिम दिन दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मुकाबला खेला गया।
फाइनल मुकाबला kgn सांगानेर और न्यु मुगल सांगानेर के बीच खेला गया।
इस फाइनल मुकाबले को kgn सांगानेर कि टीम ने 6 विकेट जीत कर सीजन 6 कि चेंपियन बनी।
पुरे टुर्नामेंट का यु ट्युब पर सीधा प्रसारण किया गया। जिससे स्टेडियम से बाहर भी लोगों ने लाइव मैचों का आंनद लिया।
ये बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
मैन ऑफ द टूर्नामेंट नईम मेवाती kgn सांगानेर को एवं बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट उर्वेश मेवाती न्यू मुगल सांगानेर टीम ,
बेस्ट बैट्समैन किट्टू मेवाती B S नवाब भीलवाड़ा को दिया गया। मंच संचालन एडवोकेट रशीद अहमद मेवाती ने किया
भीलवाड़ा में पहली बार हुए मेवाती समाज क्रिकेट प्रतियोगिता में मेवाती युवा सेवा समिति के अध्यक्ष असलम मेवाती कोटड़ी, संरक्षक हाजी हनीफ मेवाती सांगानेर, एडवोकेट रशीद अहमद मेवाती कोटड़ी , अल्ताफ आलम मेवाती सांगानेर,व सिराजुद्दीन मेवाती भीलवाड़ा के सानिध्य में आयोजित किया गया।
वरिष्ठ समाज जन रहे उपस्थित
इस अवसर पर मेवाती समाज के प्रदेश अध्यक्ष हाजी अकील हुसैन मावली, सचिव आबिद हुसैन निकुंभ, खचांजी शरीफ मेवाती, हाजी मुनीर मोहम्मद मेवाती कोटड़ी, विवाह सम्मेलन कमेटी के अध्यक्ष हाजी मुंशी मोहम्मद बड़ी सादड़ी, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी रज़्ज़ाक मेवाती उदयपुर ,थाना अधिकारी शौकत हुसैन मेवाती, सद्दिक मेवाती सांगानेर, शमीम मेवाती बडलीयास ,पुर्व प्रधानाध्यापक बाबू खां मेवाती कोटड़ी,आतीक मोहम्मद मेवाती मावली, अनवर हुसैन चित्तौड़गढ़, सिकंदर मेवाती मावली, रुहाब मेवाती, मनवर हुसैन फतहनगर, पप्पू भाई डुंगला, आसिफ मेवाती उदयपुर, हसन खा मेवाती कोटड़ी, ईशाक मोहम्मद मांगरोल, लतीब मेवाती गंगापुर, आदि समाज जन उपस्थित रहे।
Author: mewadsamachar
News