The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » इंस्टाग्राम की दोस्ती ने लुटवाई अस्मत: भीलवाड़ा की महिला मिलने गई नसीराबाद तो हो गई बलात्कार की शिकार ,आरोपी के खिलाफ मामला हुआ दर्ज

इंस्टाग्राम की दोस्ती ने लुटवाई अस्मत: भीलवाड़ा की महिला मिलने गई नसीराबाद तो हो गई बलात्कार की शिकार ,आरोपी के खिलाफ मामला हुआ दर्ज

मेवाड़ समाचार

सोशल मीडिया की दोस्ती एक विवाहिता के लिए जीवन भर का कलंक बन गई मित्र पर भरोसा कर नसीराबाद मिलने गई महिला से मित्र ने जबरन अपनी हवस का शिकार बना डाला।विवाहिता ने आरोप लगाया कि कुछ समय पूर्व बिजयनगर निवासी युवक से उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी।

कुछ समय इंस्टाग्राम पर बात करने के बाद आरोपी ने उससे मिलकर साथ बैठकर बात करने के लिए नसीराबाद बुलाया। जिस पर वह अपने पीहर से नसीराबाद हाईवे पर आ गई। जहां पर आरोपी बाइक लेकर आया। जहां उन्होंने कुछ देर हाईवे पर रूककर बातचीत की।

इसके बाद आरोपी उसे बहला फुसलाकर अपने साथ नसीराबाद हाईवे स्थित एक होटल पर ले गया। जहां आरोपी ने उसकी इच्छा के विरूद्ध उसके साथ दो बार बलात्कार किया। इसके बाद वह बस में बैठकर अपने पीहर आ गई। डर के मारे उसने पीहर वालों को बलात्कार की बात नहीं बताई और आरोपी को उसने कई बार फोन किए लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

कुछ दिन बाद वह अपने ससुराल भीलवाड़ा चली आई। पीड़िता ने बताया कि ससुराल में डरी-सहमी रहने पर उसके पति ने हिम्मत बंधाते हुए उससे सही बात बताने की बात की तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद पति के साथ थाने में मामला दर्ज करवाने पंहुची। नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की हे।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories