The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » बिजयनगर ब्लेकमैल कांड – 48 घंटे में कार्यवाही नहीं तो होगा राजस्थान बंद, पुर्व पार्षद को भी किया गिरफ्तार

बिजयनगर ब्लेकमैल कांड – 48 घंटे में कार्यवाही नहीं तो होगा राजस्थान बंद, पुर्व पार्षद को भी किया गिरफ्तार

मेवाड़ समाचार

राजस्थान के ब्यावर में नाबालिग लड़कियों के साथ रेप और ब्लैकमेलकांड को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है. रविवार को आक्रोशित लोगों ने हिंदू समाज के आह्वान पर कस्बा पूरी तरह बंद रहा. लोगों ने विरोध प्रदर्शन और आक्रोश रैली निकालकर सीएम भजनलाल के नाम उपखंड अधिकारी राजीव बड़गूजर को ज्ञापन सौंपा गया.

उधर इस रेप और ब्लैकमेल कांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व पार्षद हकीम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है. हकीम बिजयनगर में हुए इस कांड में आरोपियों के साथ षड्यमंत्र में शामिल था.

रियान मंसूरी और हकीम कुरैशी मेन लीडर

बड़ी बात है कि हकीम कुरैशी, रियान मंसूरी के साथ गैंग मेन लीडर है. एक नाबालिग छात्रा ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा था कि हकीम कहता था कि मैं भगाने में साथ दूंगा. अक्सर ये धमकाते थे. कुछ मिलाकर भी दिया पीने के लिए. फिर मुझे कुछ समझ नहीं आया ये जो कहते गए, मैं करती गई. मुझे बुरका पहनने के लिए टॉर्चर करने लगे. मस्जिद में 5 नमाज होती है, उसके बारे में बताया. रोजा आ रहे हैं, रोजा करने के लिए बोला. कैसे करना है, ये सब बताया

दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग

फिलहाल पुलिस ने हकीम को गिरफ्तार कर लिया है. उधर रविवार को ब्यावर में आक्रोशित लोग सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया और आक्रोश रैली निकालकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि 48 घंटे में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो राजस्थान बंद का आह्वान किया जाएगा.

आज ही डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने बिजयनगर में स्कूली छात्राओं के साथ हुई ब्लैकमेलिंग की घटना पर कहा कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है और दोषियों को सजा मिलेगी. इससे पहले शनिवार को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा था कि इस मामले में और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस उपाय किए जा रहे हैं.

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories