कोटडी कस्बे से निकल रहे महुवा – बनेडा रोड के अधुरे निर्माण कार्य से लोगों को परेशानी हो ही रही है नया बस स्टैंड पर सब्जी मंडी के बाहर एक गड्ढा खोद कर छोडा हुआ है जिसके चलते अब वहां दुर्घटनाए होने लगी है इस खड्डे से
कोटडी, सवाईपुर रोड भी कई दिनों से बंद है ।
वहीं छोटे वाहन और दुपहिया वाहनो से दुर्घटना होना आम बात है। कई लोग इस गड्ढे में गिर कर घायल हो चुके हैं।
बुधवार शाम को एक व्यक्ति के गिरने और सामने से ट्रेलर के आ जाने से बाइक सवार बाल बाल बचा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दिन भर में कई लोग इस गड्ढे में गिर जाते हैं पर विभाग वाले इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
लोगों ने मांग कि है कि जल्दी से जल्दी इस निर्माण कार्य को पुरा किया जाए।
Author: mewadsamachar
News
