The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » लापता मां व दो साल के मासूम बेटे के शव कुएं में मिले, फैली सनसनी, शोक में डूबे ग्रामीण

लापता मां व दो साल के मासूम बेटे के शव कुएं में मिले, फैली सनसनी, शोक में डूबे ग्रामीण

भीलवाड़ा जिले के रायला कस्बे से 15 फरवरी को घर से लापता महिला व उसके दो साल के बेटे की लाश कस्बे से एक किलोमीटर दूर गुलाबपुरा थाने के लक्ष्मीपुरा स्थित सिजारे के खेत के कुएं में मिली। इस घटना से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई।

इस दु:खद घटना से गांव में शोक छा गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी कि मां- बेटे हादसे का शिकार हुये या उनके साथ कोई और घटना घटी। फिल्हाल गुलाबपुरा पुलिस ने जांच शुरु कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूलतया प्रतापपुरा हाल रायला निवासी अन्नू 32 पत्नी शंकर लौहार अपने दो साल के बेटे कार्तिक सहित घर से 15 फरवरी को लापता हो गई थी। इससे पहले अन्नु की उसके चालक पति शंकर लाल से बात हुई थी। तब शंकर लाल कोटा में था। इसके बाद शंकर लाल ने दुबारा पत्नी से बात करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद होने से संपर्क नहीं हो सका। शाम को शंकर लाल कोटा से अपने घर लौटा तो उसे छोटे बच्चे मिले।

पत्नी अन्नू व बेटा कार्तिक घर पर नहीं थे। शंकर ने पत्नी व बेटे की संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। इसके चलते उसी दिन रात को शंकर ने रायला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद से पुलिस व परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह रायला से करीब एक किलोमीटर दूर लक्ष्मीपुरा स्थित शंकर लाल के सिजारे के खेत पर स्थित कुएं से खेत पर गये लोगों को बदबु आई। इसके चलते पुलिस को सूचना दी।

रायला थाना प्रभारी बच्छराज व गुलाबपुरा थाने से दीवान दीपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। कुएं में तलाश करने पर महिला व मासूम बच्चे के शव मिले, जिन्हें बाहर निकलवाने पर उनकी पहचान लापता अन्नु लुहार व उसके बेटे कार्तिक के रूप में हुई। शवों को रायला अस्पताल ले जाया गया,

जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिये गये। पुलिस का कहना है कि मृतका के भाई ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि अन्नु अपने बेटे के साथ कृषि कार्य के लिए सिजारे के खेत पर गई थी। अन्नु व उसका बेटा कुएं में कैसे गिरा, इसकी जांच की जाये। गुलाबपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories