The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » पड़ोसी ने खोदी नींव , दो मंजिला मकान भरभरा कर ढह गया, बाल बाल बचे परिवार के लोग

पड़ोसी ने खोदी नींव , दो मंजिला मकान भरभरा कर ढह गया, बाल बाल बचे परिवार के लोग

मेवाड़ समाचार

शाहपुरा कस्बे के दमामी मोहल्ले में देर रात दो मंजिल मकान के अचानक ढह जाने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। वार्ड नंबर सात में शांतिलाल के निर्माणाधीन मकान की नींव खोदी गई। नजदीकी पड़ोसी शक्ति सिंह का दो मंजिला मकान रात को अचानक भरभरा कर ढह गया।

इस हादसे में दंपति सहित परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए। मकान मालिक सिंह अपनी पत्नी, मां और तीन बच्चों के साथ ऊपर की मंजिल पर खाना खा रहा था। नींव के पास वाली जैसे ही दीवार ढही। धमाके की आवाज सुन मोहल्लेवासी बड़ी मात्रा में जमा हो गए। इधर, खाना खा रहे परिवार के सदस्य आनन फानन में सब कुछ छोड़ कर नीचे की ओर भाग कर बिखरे मलवे में पैर रखकर बचते बचाते बाहर निकले।

जैसे ही परिवार के सातों सदस्य बाहर निकले। मकान का दूसरा भाग भी पूरी तरह ढह गया। दो मंजिल का मलवा विद्युत पोल पर गिरने से पूरे मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। मोहल्ले के घरों में अंधेरा छा गया। मकान ढहने से उठे धूल के गुबार व अंधेरा होने से मोहल्ले में और अफरा तफरी मच गई।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories