मेवाड़ समाचार
कोटडी
कस्बे में नेहरू नगर में स्थित मदरसा हनफिया गरीब नवाज़ में होंसला अफजाई प्रोग्राम आयोजित किया गया।
मदरसे के प्रमुख मुदर्रीश मोलाना नोमान रजां के अधक प्रयास और मुस्लिम कोम के बच्चों बेहतरीन तालीम देने के जज्बे से मदरसा हनफिया गरीब नवाज दिन ब दिन कामयाबी कि नई इबारत लिख रहा है।
मदरसे 43 बच्चों का कुरान नाजरा मुक्कमल हुआ।
उन बच्चों की मदरसा कमेटी ने सर्टिफिकेट, और तोहफे देकर हौसला अफजाई की।
और 18 बच्चों को भीलवाड़ा के समाजसेवी कम्पाउन्डर अशरफ खान की जानिब से नए कुराने मजीद तकसीम किए गए।
इस मौके पर मदरसे के मौलाना नोमान रज़ा का आम मुस्लिम समाज की जानिब से इस्तकबाल किया गया। उसके बाद मिलाद शरीफ का प्रोग्राम रखा गया जिसमें मदरसा कमेटी के सदर जनाब फारुख मुल्तानी हाजी मुनीर मेवाती , अताउर्हमान बिसायती,शोकत कुरेशी, सहित सभी पदाधिकारी, मोजूद रहे।
मोलाना नोमान रजां ने अपनी तकरीर में कहा कि तालिम के बिना तरक्की नहीं हो सकती ।
हर मुस्लिम मां बाप का फर्ज है कि वो अपने बच्चों को अच्छी दीनी व दुनीयावी तालीम दिलाये चाहे आप एक वक्त का खाना कम खाएं लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाए।
Author: mewadsamachar
News
