मेवाड़ समाचार
सीकर के उद्योग नगर थाने में एक महिला ने दंतुजला के बाबा बालक नाथ ( राजनेता नहीं )पर बलात्कार करने का मुकदमा दर्ज कराया है।थाने में दर्ज FIR के अनुसार करीब एक साल पहले महिला पुजा करने गयी थी वहां पर राजेश नाम के आदमी ने प्रसाद के पेडे देते हुए परिवार कि परेशानीयो से मुक्ती दिलाने के लिए बाबा बालक नाथ से मिलने को कहा। महिला झासे में आ गई और बाबा से मिलने को तैयार हो गई।
बाबा ने भी प्रसाद के पेडे दिये और कहा कि तुम्हारा और तुम्हारे परिवार का कल्याण होगा
महिला के घर आने के बाद बाबा के फोन आने लग गए और बार बार मिलने और प्रसाद के लिए बुलाने लगे अप्रैल माह में महिला परीक्षा देने आई थी परीक्षा के बाद वह सड़क पर खड़ी थी तभी बाबा बालक नाथ गाडी लेकर आये घर छोड़ने कि बात कह कर गाड़ी में बिठा लिया।
रास्ते में बाबा ने महिला के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया
आगे ले जा जबरदस्ती बलात्कार किया और बाबा के साथी ने विडियो बना लिए महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा कर कठोर कार्रवाई कि मांग कि है।
Author: mewadsamachar
News