The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » राजस्थान में मानसून फिर हरकत में अलर्ट जारी

राजस्थान में मानसून फिर हरकत में अलर्ट जारी

मेवाड समाचार

राजस्थान में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो रहा है। हालांकि यह समय मानसून की विदाई का है। सितंबर के अंतिम सप्ताह में पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू होती है लेकिन बादलों का परिसंचरण एक बार फिर से बदला है और आसमान में बारिश की गतिविधियां शुरू हो रही है।

मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार 25 सितंबर से मानसून फिर हरकत में आने वाला है। बुधवार को प्रदेश के 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद गुरुवार 26 सितंबर के लिए 16 और शुक्रवार 27 सितंबर के लिए 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।25 सितंबर को 16 जिलों में अलर्ट

इसी तरह बुधवार 25 सितंबर के लिए 16 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है जिनमें बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही और उदयपुर में अलर्ट जारी किया गया है।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories