मेवाड़ समाचार
भीलवाडा पुलिस द्वारा दिनांक 25.08.2024 को गो वंश संबंधी मामले का खुलासा।
पुलिस थाना कोतवाली द्वारा मंदिर पर गौ अवशेष डाल धार्मिक भावनाऐं आहत करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
04 संदिग्ध लिये हिरासत में, जिनकी वारदात में भूमिका की कि जा रही है जांच
श्री राजन दुष्यंत आई.पी.एस. जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाडा द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण का खुलासा करने हेतु श्री विमल सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय के नेतृत्व में श्री अशोक जोशी वृत्ताधिकारी वृत्त शहर भीलवाडा, श्री श्यामसुन्दर वृत्ताधिकारी वृत्त सदर एव सुश्री मेघा गोयल वृत्ताधिकारी वृत्त माण्डल, शहर के थानों एवं साईबर सैल की संयुक्त 08 विशेष टीमों का गठन किया जाकर अलग अलग टास्क दिये गये।
*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* दिनांक 25.08.24 को प्रार्थी विनोद दास कामड ने पुलिस थाना कोतवाली पर रिपोर्ट दी कि 11.30 बजे के लगभग वीर हनुमान मन्दिर, गांधीसागर तालाब के सामने हनुमान क़ॉलोनी पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शहर की शान्ती खराब करने व साम्प्रदायिक माहौल बिगाडने की नियत से किया गया है मंदिर के सामने गाय की कटी पूंछ डाली है आदि रिपोर्ट पर पुलिस थाना कोतवाली पर प्रकरण संख्या 393/2024 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
गठीत पुलिस टीम:-
1. श्री गजेन्द्र सिंह नरूका थानाधिकारी पुलिस थाना प्रतापनगर।
2. श्री राजपाल सिंह उ.नि थानाधिकारी कोतवाली भीलवाडा।
3. श्री ओमप्रकाश उ.नि पुलिस थाना कोतवाली भीलवाडा।
4. श्री आशीष कुमार मिश्रा स.उ.नि साईबर सैल भीलवाडा।
5. श्री अशोक कुमार है.कानि. 1317 पुलिस थाना कोतवाली भीलवाडा।
6. श्री मुकेश कुमार है.कानि 645 पुलिस थाना कोतवाली भीलवाडा।
7. श्री सुनिल कुमार है.कानि. 509 पुलिस थाना प्रतापनगर भीलवाडा।
8. श्री विजेन्द्र सिंह है.कानि. 348 पुलिस थाना कोतवाली भीलवाडा।
9. श्री चन्द्रपाल सिंह कानि. 278 साईबर सैल भीलवाडा।
10. श्री प्रकाश चन्द्र कानि. 206 पुलिस थाना कोतवाली भीलवाडा।
11. श्री दीपक जांगीड कानि. 858 साईबर सैल भीलवाडा।
12. श्री किशोर सिंह कानि. 1957 साईबर सैल भीलवाडा।
13. श्री अंकित कुमार कानि. 1979 साईबर सैल भीलवाडा।
14. श्री पिन्टू कुमार कानि. 494 साईबर सैल भीलवाडा।
15. श्री भूपेन्द्र सिंह कानि. 1968 पुलिस थाना सुभाषनगर।
16. श्री शम्भू कुमार कानि. 2236 पुलिस थाना सुभाषनगर।
17. श्री संजय कुमार कानि. 685 पुलिस थाना कोतवाली भीलवाडा।
18. श्री चन्द्रभान कानि. 1048 पुलिस थाना कोतवाली भीलवाडा।
19. श्री समय सिंह कानि. 1970 पुलिस थाना कोतवाली भीलवाडा।
20. श्री धमेन्द्र धायल कानि. 2110 पुलिस थाना कोतवाली भीलवाडा।
21. श्री दिलीप कानि 1504 डीएसटी भीलवाडा।
22. श्री राकेश कुमार कानि. 2238 पुलिस थाना कोतवाली भीलवाडा।
23. श्री भूपेन्द्र कानि. 1523 पुलिस थाना कोतवाली भीलवाडा।
24. श्री कैलाश कानि 1618 पुलिस थाना कोतवाली भीलवाडा।
*गठीत टीम द्वारा किये गये प्रयास:-* प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए शीघ्र खुलासे हेतु घटना स्थल का बार बार बारिकी से निरीक्षण किया गया
* आस-पास के 500 से अधिक सीसीटीवी के 02 दिन का विडियो फुटेज एवं ंआस-पास के मोबाईल बीटीएस का डेटा प्राप्त कर बारिकी से विश्लेषण किया गया।
* घटना स्थल व आसपास के क्षेत्रों में गौवंश को हानि पहुंचाने वाले पूर्व चालानशुदा आरोपियों की सूची तैयार की गई
* सीसीटीवी में आरोपी के आने व जाने का रूटमैप तैयार किया गया। आरोपी के हुलिये से मेल खाते हुए व्यक्तियों की क्षेत्र में पहचान करने हेतु फील्ड में डोर टू डोर सर्वे करवाया गया।
* परंपरागत पुलिसिंग के तहत मुखबिर तन्त्र से आसूचना संकलित कर आरोपी से मिलते जुलते हुलिये के व्यक्तियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।
* संपूर्ण प्रयासों के उपरान्त आरोपी की पहचान कर डिटेन कर तकनीकि तथ्यों पर आधारित पूछताछ की गई तो आरोपी बबलू शाह द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया तथा 04 संदिग्धों को भी हिरासत में लिया जाकर वारदात में भूमिका की जांच की जा रही है। जिनसे गहन व विस्तृत अनुसंधान जारी है।
* मुख्य आरोपी द्वारा घटना के समय पहने कपडे एवं घटना कारित करने में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस द्वारा बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. बबलू शाह पुत्र निसार मोहम्मद जाति शाह फकीर उम्र 40 साल निवासी हुसैन कॉलोनी शास्त्री नगर जिला भीलवाड़ा।
Author: mewadsamachar
News