मेवाड़ समाचार
कोटड़ी
एयरटेल कंपनी ने सामाजिक सरोकार के उद्देश्य से गरीब परिवार को संबल देने वाली बिमा योजना से बिमीत परिवार को दो लाख रुपए कि सहायता राशि भेट की।
एयरटेल के आर बी एम शिवनारायण गुजर ने बताया कि
निकटवर्ती ग्राम पंचायत लुलास के ग्राम सुरज नगर कि एयरटेल पेमेंट बैंक कि खाता धारक महिला
मनभर देवी कि पिछले दिनों एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
महिला का परीवार अत्यंत गरीब होने कि जानकारी मिलने पर कंपनी के उच्चाधिकारियों से संपर्क कर एयरटेल पेमेंट बैंक बिमा योजना से महिला के पुत्र पप्पू लुहार को आज 2 लाख रुपए का चेक सौंपा।
कंपनी के जेड एम बिरजू सिंह , सी जे ओ धीरज शाह, के विशेष सहयोग से बिमा क्लेम कि कार्रवाई जल्द से जल्द पूरी हो पाई।
महिला के परीवार ने कंपनी के अधिकारीयों का आभार व्यक्त किया।
Author: mewadsamachar
News
