The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » भीलवाड़ा जिला होगा तिरंगामय, 5 लाख तिरंगे निःशुल्क वितरित होंगे –

भीलवाड़ा जिला होगा तिरंगामय, 5 लाख तिरंगे निःशुल्क वितरित होंगे –

भीलवाड़ा:स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में भी उत्साह देखने को मिल रहा है.हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक दिन तिरंगा मार्च, तिरंगा रैली और तरह-तरह के आयोजन हो रहे हैं. जिले में जिला प्रशासन की ओर से 5 लाख नि:शुल्क राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरण किए जाएंगे. पच्चीस लाख की आबादी वाले भीलवाड़ा जिले में जिला प्रशासन की ओर से 5 लाख निशुल्क राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरण किए जाएंगे.तिरंगा महाभियान को लेकर भीलवाड़ा जिला कलेक्टर नमित मेहता ने जनता का आह्वान किया कि लोग हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भाग लें. उन्होंने कहा कि तिरंगा हम सब की शान है. इस बार हर घर तिरंगा महा अभियान चलाया जा रहा है. जिला प्रशासन व सरकार की ओर से तिरंगे के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उसमें अधिकाधिक संख्या में भाग लेना है. उन्होंने कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लगाकर तिरंगे के प्रति सम्मान प्रदर्शित करना है.भीलवाड़ा जिला प्रशासन की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर गांव स्तर पर रैली निकाली जा रही है. 14 अगस्त को तिरंगा मेले का आयोजन किया जाएगा. पूरे जिले को तिरंगा मय करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सतत रूप से कार्य किया जा रहा है. जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में 5 लाख तिरंगे निशुल्क बाटे जाएंगे. लोगों को अपने घर पर तिरंगा लगाना है. इसके चलते भीलवाड़ा जिला तिरंगामय हो जाएगा.

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories