The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » बागेश्वर पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भीलवाड़ा में 6 से 10 नवंबर तक कथा करेंगे । 8 को लगेगा दिव्य दरबार

बागेश्वर पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भीलवाड़ा में 6 से 10 नवंबर तक कथा करेंगे । 8 को लगेगा दिव्य दरबार

मेवाड़ समाचार

भीलवाड़ा: शहर के हरणी महादेव के पास स्थित श्री टेकरी के हनुमान कथा समिति की ओर से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पांच दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन होगा. कथा को लेकर गुरुवार को उनके निजी सेवक नितेंद्र चौबे व्यवस्थाओं का जायजा लेने भीलवाड़ा पहुंचे.

कथा 6 से 10 नवंबर तक चलेगी. 8 नवंबर को दिव्य दरबार लगाया जाएगा.हनुमान टेकरी के महंत बनवारी शरण महाराज काठिया बाबा के सानिध्य में 6 से 10 नवंबर तक पांच दिवसीय पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा का वाचन करेंगे. 8 नवंबर को दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा.

कथा को लेकर कथा समिति ने अलग-अलग जिम्मेदारी भी दी है. बागेश्वर पीठाधीश्वर की कथा को लेकर मांडलगढ़ से भाजपा विधायक गोपाल खंडेलवाल को कथा समिति का अध्यक्ष बनाया है.नितेंद्र चौबे ने प्रेस से मुखातिब होते हुए कहा कि बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भीलवाड़ा में 6 से 10 नवंबर तक पांच दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन होगा. कथा के प्रथम दिन 6 नवंबर को सुबह धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का शहर में आगमन होगा. पांच दिवसीय कथा में एक दिन 8 नवंबर को प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक दिव्य दरबार का आयोजन होगा. निजी सेवक ने बताया कि दरबार में गंभीर मरीज नहीं आएं. गंभीर मरीज के परिजन उनकी फोटो लेकर आ सकते हैं.

वहीं दरबार में किसी से भी दान, दक्षिणा व शुल्क नहीं लिया जाता है. राम-राम का जाप करते हुए बैठना पड़ता है. अगर बालाजी महाराज की कृपा होगी, तो गुरुदेव आपको दिव्य दरबार में स्वयं मंच पर बुला लेंगे.मांडलगढ़ क्षेत्र से भाजपा विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि भीलवाड़ा औद्योगिक एवं धर्म नगरी है. भीलवाड़ा जिलेवासियों का सौभाग्य है कि बागेश्वर पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यहां हनुमंत कथा करेंगे. भीलवाड़ा में पूर्व में बड़े-बड़े संतों ने कथा की है. हर वर्ष कथाओं का आयोजन होता है, लेकिन इस बार हमारा बड़ा सौभाग्य है कि बागेश्वर पीठाधीश्वर पधार रहे

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories