मेवाड़ समाचार
भीलवाड़ा प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने गोपालकों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। सरकार ने राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना के तहत प्रदेश के 5 लाख गोपालकों को एक लाख रुपए तक का ऋण बिना ब्याज देने का प्रावधान किया है।
इस अल्पकालीन और ब्याज मुक्त ऋण से गोपालकों को राहत मिलेगी। इसके लिए सहकारी बैंकों और दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ को जिम्मेदारी दी है। पशुपालक एसएसओ आईडी से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। प्राप्त लोन राशि को 12 समान किश्तों में चुकाना होगा। इसका लाभ दी सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड भीलवाड़ा के माध्यम से जिले के 21 हजार किसानों को होगा।
आवेदक का गांव का निवासी और डेयरी संघ का सदस्य होना आवश्यक होगा
लोन के लिए स्थानीय डेयरी सहकारी समिति का सदस्य व ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना आवश्यक है। आवेदनकर्ता दूध का बेचान डेयरी सहकारी समिति को करता हो। यानी यदि पशुपालक सहकारी डेयरी संघ का सदस्य नहीं है और दूध का बेचान किसी निजी डेयरी को करता है तो वो योजना में पात्र नहीं होगा। पात्र इच्छुक गोपालक अधिकतम एक लाख रुपए तक का लोन ले सकता है। इस ऋण राशि को उसे 12 माह में किश्त दर किश्त चुकाना होगा। यदि 12 माह में लोन नहीं चुकाता है तो बैंक 10.25 फीसदी से ब्याज लेगा।
इन कामों के लिए मिलेगा ऋण
गोवंश के लिए शेड निर्माण
खेली निर्माण
दूध/चारा/बाटा संबंधित उपकरणों के लिए डेयरी से संबंधित गतिविधियों के लिए ऋण दिया जा सकेगा।
Author: mewadsamachar
News
