मेवाड़ समाचार
कोटडी
मेवाड़ अंचल के प्रसिद्ध आस्था का केंद्र कोटड़ी श्याम श्री चारभुजानाथ कि एकादशी पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी भगवान श्री चारभुजानाथ दरबार में ग्यारह दिवसीय जलझुलन महोत्सव मनाया जा रहा है।
प्रति दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें नानी बाई रो मायरो, स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम छप्पन भोग, रक्तदान शिविर कांवड़ यात्रा कवि सम्मेलन आदि ।
एकादशी पर निकलने वाली भगवान कि शोभायात्रा में शामिल होने के लिए भक्तों का कोटड़ी पहुंचना शुरू हो गया है
भीलवाड़ा रोड से पैदल आने वाले भक्तों को पुरे रास्ते जलपान कि व्यवस्था भी भक्तों द्वारा कि गई ।
भीलवाड़ा से कोटड़ी 30 किलोमीटर के बिच लगभग 50 से। ज्यादा भंडारे लगे हुए हैं।
जलझुलन महोत्सव में आज शाम विशाल भजन संध्या होगी जिसमें महेंद्र अलबेला, गोकुल शर्मा, मधुबाला व तन्नु शर्मा अपनी प्रस्तुतियां देंगे। एकादशी शनिवार को भगवान श्री चारभुजा नाथ कि प्रात: पुजा अभीषेक व आरती होगी। एवं भक्तों को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
दोपहर तीन बजे भगवान किसान वेष में अपने चांदी के विमान में सवार होकर नगर भ्रमण को निकलेंगे चोकी के मंदिर पर अन्य मंदिरों से आये बेवाणों का संगम होगा। नगर भ्रमण करते हुए भगवान शाम को सरोवर पहुंच कर जल विहार करेंगे।
इस जलविहार के दृश्य को निहारने के लिए भक्तों कि भारी भीड़ जमा हो जाती है। 
जल विहार के पश्चात भगवान अपने निजधाम के लिए वापसी करेंगें । रविवार को प्रातः 9.15 पर पुनः विराजमान होंगे व भक्तों को दर्शन देंगे।
Author: mewadsamachar
News