मेवाड़ समाचार
कोटडी
जलझुलनी महोत्सव के पांचवें दिन श्रीचारभुजानाथ मंदिर परिसर में श्री चारभुजानाथ मंदिर ट्रस्ट व सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन भीलवाड़ा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का का आयोजन किया गया।
सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन के हेमंत कुमार गर्ग ने बताया कि आज कोटड़ी चारभुजानाथ मंदिर में आयोजित रक्तदान शिविर में 1048 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन ने गांव गांव में जाकर रक्तदाताओं को अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया ।
शिविर में कस्बे के युवाओं में खासा उत्साह नजर आया पुरुषो के साथ साथ कई महिलाओं ने भी रक्तदान किया। रक्तदाताओं को फाउंडेशन कि ओर से सम्मान पत्र भी प्रदान किये गये।
Author: mewadsamachar
News