The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » नये बने जिलों को खत्म नहीं करेगी सरकार ।

नये बने जिलों को खत्म नहीं करेगी सरकार ।

अशोक गहलोत सरकार में बने 17 नए जिलों में फिलहाल किसी तरह के बदलाव के आसार कम ही दिखाई देते हैं।

नए जिलों की समीक्षा के लिए बनी कमेटी की रिपोर्ट आने से पहले ही जनगणना निदेशालय ने राज्य की प्रशासनिक सीमाएं सील कर दी हैं।

आगामी सितंबर से जनगणना का कार्य शुरू होने की संभावना है। ऐसे में जनगणना पूरी होने तक प्रदेश में कोई भी नया गांव, तहसील, जिला, नगरपालिका न तो बनाए जा सकते हैं और न ही उनमें कोई बदलाव कर सकते हैं।

इधर, पूर्व IAS ललित के पंवार की अध्यक्षता में बनी कमेटी 30 अगस्त को अपनी रिपोर्ट सौंपने वाली है। रिपोर्ट आने के बाद भी राज्य सरकार इसमें कोई फेरबदल नहीं कर सकेगी।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories