The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » भीलवाड़ा शहर कि घटना – पति को फँसाने के लिए खुद का अश्लील वीडियो वायरल करने वाली पत्नी गिरफ्तार

भीलवाड़ा शहर कि घटना – पति को फँसाने के लिए खुद का अश्लील वीडियो वायरल करने वाली पत्नी गिरफ्तार

मेवाड़ समाचार

भीलवाड़ा। अपने ही पति को झूठे केस में फँसाने के लिए खुद का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के बहुचर्चित मामले में गांधीनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को जेल भिजवाने की खतरनाक साजिश रची थी, जिसका पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।

शादी के बाद से ही बना रही थी दबाव

गांधीनगर थाने में दर्ज मामले के अनुसार, पीड़ित पति दिलीप का विवाह वर्ष 2022 में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे अकारण झूठे मुकदमों में फँसाने की धमकियाँ देती थी और दबाव बनाने का प्रयास करती थी। करीब एक माह पूर्व दिलीप ने अपनी पत्नी की सोशल मीडिया चैट पकड़ी, जिससे पत्नी के शिवम शर्मा नाम के युवक के साथ अवैध संबंधों का खुलासा हुआ।

साजिश का ऐसे हुआ खुलासा

अवैध संबंधों की बात सामने आने पर पत्नी ने पति को फँसाने के लिए एक घिनौनी चाल चली। उसने खुद का बाथरूम में नहाते हुए का अश्लील वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया आईडी के जरिए वायरल कर दिया।

इसके बाद उसने आरोप लगाया कि यह वीडियो उसके पति ने वायरल किया है। हालांकि, पुलिस जांच और तकनीकी साक्ष्यों से यह स्पष्ट हो गया कि वीडियो महिला ने खुद बनाया था और स्वयं ही उसे सार्वजनिक किया था।

पीडित ने कि एसपी से गुहार  फिर हुई गिरफ्तारी

पीड़ित पति का आरोप था कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। इसके बाद दिलीप ने जिला पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट सौंपकर गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर मामले का अनुसंधान अधिकारी बदला गया, जिसके बाद जांच में तेजी आई और पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।फिलहाल पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों और बॉयफ्रेंड की भूमिका की जांच कर रही है।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories